जिला चिकित्सालय मुरार में 73 वर्षीय मरीज का टोटल नी रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक हुआ ऑपरेशन
ग्वालिय। जिला अस्पताल मुरार ग्वालियर में 73 वर्षीय मरीज का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया । टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी एक उन्नत सर्जरी है, जिसमें घुटने के खराब हो चुके जोड़ को कृत्रिम इम्प्लांट से बदला जाता है। यह सर्जरी विशेष रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस या गंभीर जोड़ दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। इससे मरीज को दर्द से राहत मिलती है, चलने-फिरने की क्षमता में सुधार होता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय मुरार एवं हम सभी के लिए गोरवान्वित करने वाली उपलब्धि है।
सिविल सर्जन ग्वालियर डॉ.आर.के. शर्मा ने बताया कि प्रदेश के किसी भी जिले में यह पहली बार हुई है यह सर्जरी यह सर्जरी डॉ. यश शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल ग्वालियर द्वारा सफलतापूर्वक की गई, जिसमें वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन गोस्वामी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशेष उल्लेखनीय है कि मरीज की लम्बर स्पाइन में पहले से इम्प्लांट मौजूद था, जिसके कारण एनेस्थीसिया देना चुनौतीपूर्ण था हालांकि, एनेस्थीसिया टीम के अनुभव और दक्षता से इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार किया गया इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसका नेतृत्व डॉ. श्रद्धा गोस्वामी और डॉ. सृष्टि वर्मा ने किया। इस सफलता के लिए सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव एवं सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सिविल सर्जन ने डॉक्टर आर.के.शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की बढ़ती क्षमता और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।