सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किये
झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। रेल संचालन के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता, सजगता एवं तत्परता से संभावित अनियमितताओं को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन संभव हो सका। कर्मचारियों के इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन,सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नानुसार है —
1. मनीष साहू – उप स्टेशन प्रबंधक / तालबेहट
2. ताहिर आलम – वरिष्ठ गुड्स गार्ड / झांसी
3. शिवबहादुर सिंह – गुड्स ट्रेन मैनेजर / बांदा
4. आलोक साहू – कांटेवाल/ बबीना
5. नाहर सिंह मीना – लोको पायलट गुड्स / ग्वालियर
6. सुर्देश मीना – सहायक लोको पायलट / ग्वालियर
7. दीपक कुमार – लोको पायलट मेल / झांसी
8. इरफान खान – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट / झांसी
9. राजेन्द्र कुमार सिंह – लोको पायलट गुड्स / झांसी
10. हरिशंकर प्रजापति – वरिष्ठ सहायक लोको पायलट / झांसी
11. मो. साजिद अली – लोको पायलट गुड्स / झांसी
12. देवेंद्र कुमार – सहायक लोको पायलट / झांसी