sandhyadesh

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की अगवानी को सज रहा जीडीए

- मधुसूदन, सुधीर 1 व वेदू 8 को सम्हालेंगे पदभार
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण अपने नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अगवानी के लिये सज संवर रहा है। एक मई को प्राधिकरण के नये अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता अपना पदभार सम्हालेंगे। वहीं अन्य दूसरे उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे 8 मई को अपना पदभार विशेष मुहुर्त में सम्हालेंगे।
प्राधिकरण के सीईओ नरोत्तम भार्गव ने गुरूवार को प्राधिकरण के कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक में उन्हें पदभार ग्रहण कार्यक्रम के लिये जिम्मेदारी सौंपी। प्राधिकरण में अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया के लिये प्रवेश द्वार के ठीक सामने वाला व उसके बगल के दो रूम उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व वेदप्रकाश शिवहरे के लिये तैयार कराये गये हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के रूम को नये सिरे से सजाया संवारा जा रहा है। नई टेबल, कुर्सियां भी मंगाई गई है ताकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पास आने वाले मेहमान सुकून ले सकें। 
पहले सुधीर गुप्ता सम्हालेंगे पदभार
प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता सबसे पहले 12 बजे पहुंचकर अपना पदभार सम्हालेंगे। उन्होंने अपने मुहुर्त के हिसाब से अपना पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम तय किया है।
अध्यक्ष भदौरिया 4 बजे चार्ज लेंगे
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया अपना पदभार पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ 4 बजे जीडीए आफिस पहुंचकर सम्हालेंगे। पदभार समारोह के लिये व्यापक तैयारियां की गई हैं।
वेदप्रकाश शिवहरे का चार्ज मुहुर्त 8 मई को 
प्राधिकरण के दूसरे उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे 8 मई केा अपना पदभार सम्हालेंगे। उनके निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि उनके ज्योतिष परामर्शदाता ने उन्हें 8 मई को शुभ मुहुर्त में पदभार सम्हालने को कहा है। हालांकि कल एक मई को वह अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया की पदभार रैली में भी शामिल होंगे। लेकिन पदभार बाद में सम्हालेंगे। 

posted by Admin
108

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->