sandhyadesh

सांसद ने हरीशंकर रेलवे अंडरपास व थाटीपुर में हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

ग्वालियर। हरिशंकरपुरम में 12.44 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के निर्माण का गुरूवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने निरीक्षण कर अफसरों को काम में गति लाने एवं आधुनिक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अर्पणा पाटिल, गिरिराज सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष बंटी बघेल, जबर सिंह गुर्जर, भरत दांतरे उपस्थित रहे। साथ ही प्रशासनिक टीम से सहायक प्रबंधक हर्षिता, पीजीएम प्रेम नारायण, संभागीय प्रबंधक राजेश दाहिमा एवं अन्य विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। हरीशंकरपुरम अंडरपास के निरीक्षण के बाद सांसद कुशवाह थाटीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के शासकीय निर्माण न्यू टाउनशिप के प्रथम चरण के चल रहे निर्माण कार्य का संबंधित अधिकारियों के साथ ऑफिस कॉम्पलेक्स, रेसिडेंशियल ब्लॉक, कम्युनिटी हॉल एवं पावर सबस्टेशन का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। जिसमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटाने, पावर ट्रांसमीटर प्लांट शीघ्र चालू करने, सीवर एवं वाटर लाइन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ प्रोजेक्ट के शेष कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  गिर्राज कंसाना, प्रवीण भारद्वाज, पिंटू परिहार,चंद्रेश यादव, सहदेव श्रीवास, उपायुक्त गृह निर्माण एनके वर्मा, कार्यपालन यंत्री राजेंद्र तिवारी, ई पी एच ई नगर निगम संजीव गुप्ता, तहसीलदार महेश कुशवाह एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->