एलएनआईपीई, ग्वालियर में खेल बायोमैकेनिक्स पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई)ग्वालियर के खेल जैवयांत्रिकी विभाग द्वारा “Advancements in Sports Biomechanics” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में तमिलनाडु स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, चेन्नई के खेल जैवयांत्रिकी विभाग से प्रो. रजनीकुमार एवं डॉ. डी. हेमा विषय विशेषज्ञ के रूप में अपने व्याख्यान दे रहे हैं । कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है तथा आयोजन स्थल रवीन्द्रनाथ टैगोर हॉल, स्पोर्ट साइंस लैब (बायोमैकेनिक्स लैब) और ट्रैक रहेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता बाजपेयी मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, वहीं आयोजन में डॉ. अमर कुमार का विशेष सहयोग भी रहेगा।
विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला के दौरान सैद्धांतिक (थ्योरिटिकल) एवं मैदानी (ग्राउंड) दोनों स्तरों पर तकनीकी उपकरणों एवं आधुनिक यंत्रों के प्रयोग के साथ प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को विषय की गहन एवं व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सके और उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।
सभी छात्र-छात्राओं को आवश्यक निर्देशित किया गया है कि वे समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का लाभ प्राप्त करें।
यह कार्यशाला खेल विज्ञान के क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं शोध आधारित जानकारी प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।