sandhyadesh

आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में यूनिफेस्ट-2026 का हुआ आयोजन


- रिबन कटिंग और गुब्बारे उड़ाकर हुआ यूनिफेस्ट का शुभारंभ, छह राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

- अगर आप चुनौतियों से जीतना चाहते हैं तो इसके लिए खुद को तैयार करेंः वाइस चांसरल प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय

- टेक रिदम 2.0 में साइबर सिक्योरिटी चैलेंज पर छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

- मेग्नाफेस्ट में छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता, वित्तीय समझ, रचनात्मकता और टीम वर्क जैसे पहलुओं पर अपनी क्षमताओं का किया प्रदर्शन

- एग्रीफेस्ट में छात्र-छात्राओं ने किया कृषि नवाचारों का प्रदर्शन

- आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर

ग्वालियर ।  आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 (छात्र महोत्सव) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र ‘टेक रिदम 2.0‘, ‘एग्री फेस्ट‘, ‘मेगना फेस्ट‘, ‘आर्ट एंड क्राफ्ट‘, सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतिया और एक्टिविटीज रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय शामिल हुए। 
इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह, डीन एकेडमिक डाॅ. रंजीत सिंह तोमर, डीन एसओईटी प्रोफेसर मुकेश पांडेय, डीएसडब्ल्यू तृप्ति पाठक, कार्यक्रम कोआॅर्डिनेटर डाॅ. शशिकांत गुप्ता, डाॅ. गीतांजलि सुरंगे, डाॅ. रंजीत कुमार रेड्डी, डाॅ. अमेया चैहान, अश्विन शर्मा, काजल चैधरी सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे। 

रिबन कटिंग और गुब्बारे उड़ाकर हुआ यूनिफेस्ट का शुभारंभ, छह राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 का उद्देश्य तकनीक, कृषि, प्रबंधन, उद्यमिता एवं कला के क्षेत्रों को एक मंच पर लाने का एक प्रभावी प्रयास रहा, जिसमें छह राज्यों के प्रतिष्ठित 13 संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस यूनिफेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा रिबन कटिंग और गुब्बारे उड़ाकर किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया। 

अगर आप चुनौतियों से जीतना चाहते हैं तो इसके लिए खुद को तैयार करेंः वाइस चांसरल प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 के शुभारंभ अवसर पर अतिथि एवं वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने कहा कि यूनिफेस्ट के अंतर्गत आप तकनीक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सीखेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिवस तक अलग-अलग क्षेत्रों की गतिविधियों से आप स्वयं की कल्पनाओं और हुनर को निखार पाएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन है तो चुनौतियां भी हैं और चुनौतियों से आपको डरना नहीं बल्कि उनका सामने कर आगे बढ़ना है। अगर आप इन चुनौतियों से जीतना चाहते हैं तो आप इसके लिए खुद को तैयार करें। समय के साथ-साथ टेक्नोलाॅजीज में आ रहे बदलावों के बारे में जागरूक रहें और अपनी स्किल को डेबलप करें। 

टेक रिदम 2.0 में साइबर सिक्योरिटी चैलेंज पर छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी, कृषि, प्रबंधन, उद्यमिता एवं कला के क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ‘टैक रिदम 2.0‘ मुख्य आर्षण का केंद्र रहा। डाॅ. गीतांजलि सुरंगे के समन्वयन में आयोजित इस तकनीकी ट्रैक में साइबर सुरक्षा, हैकाथाॅन, ई-स्पोट्र्स और हार्डवेयर नवाचार से जुड़ीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हैकाथाॅन के अंतर्गत वेब सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी एंड डिजिटल फोरेंसिक वेस्ट प्रतियोगिता साइबर सिक्योरिटी चैलेंज का आयोजन किया गया। इस 36 घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में राजदीप मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर यू. वर्षिता और दिया कुलश्रेष्ठ रहीं।
-टैक रिदम के अंतर्गत ही सोलोहैक्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें बाय. योगेश्वर राव पहले स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर दिव्यांश गुप्ता और अनवी सोमानी रहीं। 
-इसी तरह ईस्पोट्र्स में शोलों परफोर्म करने पर वरुण प्रथम और ग्रुप में दिव्यांश कनोजिया, समीन मौर्य, अंकुश माहौर और लकी का ग्रुप पहले स्थान पर रहा। वहीं द्वितीय स्थान पर शोलो में यश जोशी रहे। इसी तरह टीम-गर्भित कपूर, अभिजीत मैती, हर्शुल विस्ट, अविनाश कुमार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं प्रांजल गौतम, अक्षय, श्रेयांक झा, गौतम सिंह की टीम तृतीय स्थान पर रही।
- वहीं इनोवेश पिचिंग में वी. अरोरा प्रथम और प्रतापनारायण चैबे द्वितीय स्थान पर रहे।

मेग्नाफेस्ट में छात्र-छात्राओं ने उद्यमिता, वित्तीय समझ, रचनात्मकता और टीम वर्क जैसे पहलुओं पर अपनी क्षमताओं का किया प्रदर्शन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 के अंतर्गत मेग्नाफेस्ट का आयोजन किया गया। डाॅ. अमेया चैहान के समन्वयन में आयोजित इस ट्रैक के अंतर्गत मेग्नामेंट माइन लैब, मैलोडी मीट्स मैनेजमेंट, मूवी मीनिया, कैनवास आफ मैनेजमेंट और कैश प्रोरन चैलेंज का गतिविधियों का आयोजन किया गया। जहां 
-मेग्नामेंट माइन लैब में मोहित उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर सागर, शिवम, नितिन और रेहना रहे। इसी तरह तृतीय स्थान पर सूरज मिश्रा, राजवर्धन, प्रशांत सिंह, शिवम शाक्यवार रहे।
-मैलोडी मीट्स मैनेजमेंट में सौभाग्य शुक्ला प्रथम, अन्वेषा श्रीवास्तव द्वितीय और हिमांशु गर्ग तृतीय स्थान पर रहे।
- मूवी मीनिया में अंशिका सिंघल प्रथम, टीम में जयांश ओझा, आदित्य राजावत, साक्षी अग्रवाल, अनुष्का शामिल रहीं। द्वितीय स्थान पर नमृता छाबड़ा, मोनिका चैहान, तनुष्का जैन और तृतीय स्थान पर दिव्यांशी गुप्ता रहीं।
कैनवास आफ मैनेजमेंट में अंशिका सिंघल और जयांश ओझा प्रथम, द्वितीय स्थान पर पारुल अग्रलवा और तृतीय स्थान पर इशिता वर्मा रहीं।
-केश प्रोरन चैलेंज में आर्यन महेश्वरी, शिवम गुप्ता, रितुरात भदौरिया प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर हिना, आर्यन, संस्कृति, अंश रहे। वहीं तीसरे स्थान पर मनन रहे।
-बिजनेस टाॅक एरिना में प्रज्वल शर्मा पहले स्थान पर रहे। वहीं शिवम गुप्ता द्वितीय और मयंक दुबे तृतीय स्थान पर रहे। 
-ग्रोथ हंडर में प्यूश खंडेलवाल और हर्ष जैन पहले स्थान पर और कीर्तन, सारस व सत्यम द्वितीय स्थान पर रहे।

एग्रीफेस्ट में छात्र-छात्राओं ने किया कृषि नवाचारों का प्रदर्शन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 के अंतर्गत एग्री फेस्ट डाॅ. रंजीत कुमार रेड्डी के समन्वयन में आयोजित किया गया। जहां एक्सपेरीमेंटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें वैज्ञानिक तरीके से सब्जी उत्पादन, संरक्षित खेती (विशेष रूप से चेरी टमाटर), मधुमक्खी पालन, बीज उत्पादन तकनीक, ड्रैग फ्रूट की व्यावहारिक दक्षता और नवाचार को प्रदर्शित किया गया। 
आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय यूनिफेस्ट-2026 के अंतर्गत आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रैक का आयोजन अश्विनी शर्मा और काजल चैधरी के समन्वयन में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, हस्तशिल्प एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 
वहीं कार्यक्रम के अंत में विभिन्न ट्रैक के अंतर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 91 हजार रुपये से अधिक के पुरस्कारों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->