ग्वालियर। ग्वालियर वेस्टर्न बायपास विकास का सशक्त प्रतीक ग्वालियर को बहुप्रतीक्षित वेस्टर्न बायपास की ऐतिहासिक सौगात प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने सैकड़ों साथियों के साथ ऐतिहासिक भव्य स्वागत एबी रोड़ बहोड़ापुर चौराहे पर किया गया| इस दौरान कार्यकर्ताओगण आतिशबाजी चला रहे थे और गगनभेदी नारे लगा रहे थेA श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते नहीं बन रहा था।
स्वागत स्थल पर भारी भीड़ को देख ज्योतिरादित्य सिंधिया जी गाड़ी से उतरे और सत्येन्द्र शर्मा के साथ मंच पर पहुंचे कार्यकर्ताओं का बड़ी पुष्प माला का स्वागत स्वीकार कर सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई किया इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखते नहीं बनता था। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अथक प्रयासों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सकारत्मक सहयोग से ग्वालियर चम्बल संभाग को ऐतिहासिक सौगात ग्वालियर वेस्टर्न बायपास की सौगात मिली हे यह महत्वपूर्ण परियोजना ग्वालियर आने जाने के लिए न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को नई गति प्रदान करेगी। जन-जन की सुविधा, समृद्धि और प्रगति के संकल्प के साथ ग्वालियर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होगा, दिल्ली से ग्वालियर की दूरी महज 3 से 4 घंटे में पूरी हो जाएगी, उद्योग और व्यवसाय के लिए उद्योगपतियों का ग्वालियर आना सहज होगा और साथ कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया साडा विशेष प्राधिकरण का विकास होगा।
केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आज आभार व्यक्त कर भव्य आत्मीय स्वागत करने वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, श्रीमती लता सिंह वरिष्ठ नेता विमला मिश्रा प्रयाग तोमर गौरव कुलश्रेष्ठ नरेश सिंह जादौन प्रवीण महेश्वरी दीपक शर्मा राजीव गुप्ता विशाल पाराशर विनय शर्मा पुष्पेंद्र सिंह परमार आर के तिवारी दिलीप पांडे मानसिंह राजपूत लकी गौतम मुकेश अग्रवाल लोकेश सिंह राजपूत कपिल भारद्वाज सिंकु दंडोतिया बृजेश शर्मा रघुराज भदोरिया विनोद तिवारी राशिद खान अनिल सिसोदिया अमित चतुर्वेदी सुरेश अग्रवाल सुधीर गांधी लवलेश प्रजापति विनोद गोस्वामी सुरजीत सिंह संतोष शाक्य योगेंद्र अग्रवाल दिग्विजय सिंह भदोरिया महेश शर्मा अमर सिंह शिवदयाल छैया रिंकू जैन शिव कुमार अनिल सिंह सिसोदिया चंद्रशेखर खंडेलवाल राजेंद्र तिवारी प्रदीप दंडोतिया माधव पचौरी गोपाल पचौरी साकिर खान शाहरुख खान शाहरुख खान गब्बर सिंह गुर्जर सोहेल खान सोनू खान कपिल श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भव्य आत्मीय स्वागत किया।