निगम आयुक्त ने किया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण
ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से प्लांट पर आने वाले इनलेट की मात्रा और प्रतिदिन ट्रीट किए जा रहे सीवर के आंकड़ों की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्लांट की क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए और शोधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही कहा कि शहर की ड्रेनेज और सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्लांट का सही ढंग से संचालित होना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव उपस्थित रहे।