सडक निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया
ग्वालियर । एजी ऑफिस पुल से विक्की फैक्ट्री तक बन रही सडक निर्माण में झांसी रोड पर बाधक बन रहे अतिक्रमण को नगर निगम ने हटाया। इस अवसर पर एस.डी.एम- झांसी रोड क्षेत्र श्री अतुल सिंह एवं तहसीलदार श्री महेश कुशवाह, आदि उपस्थित रहे।
भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य ने बताया कि वन मंडल क्षेत्र झांसी रोड मुख्य मार्ग से झांसी रोड बस स्टैंड तक मकान और दुकानों गोदाम शोरूम आदि के बाहर 49 स्थल पर बने चबूतरो, दासों, सीढ़ीयो, दीवारों, बाउंड्रीवॉलो, सहित अन्य बताए गए निर्देशित स्थानौ पर जे.सी.बी मशीनों एवं मदाखलत अमले द्वारा तुडाई कार्य करवाया गया। कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी वीरेंद्र शाक्य, मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया, संबंधित क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह गुर्जर, मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह, राकेश चौहान, मदाखलत निरीक्षक ग्वालियर- विधानसभा क्षेत्र आजाद खान, श्रीकांत सेन सहित दल (पूर्व एवं ग्वालियर) एवं राजस्व शाखा कलेक्ट्रेट का संबंधित स्टाफ मौजूद रहा।