जीडीए में मधुसूदन, अपैक्स बैंक में महेंद्र यादव का नाम तय!
भाजपा सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसमें ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण की नियुक्तियां हो गई हैं । सूत्रों के अनुसार, जल्द ही 20 से ज्यादा नियुक्तियों की सूची जारी हो सकती है।
ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अध्यक्ष के लिए मधुसूदन भदौरिया का नाम तय माना जा रहा है, जबकि उपाध्यक्ष के लिए सुधीर गुप्ता और वेदप्रकाश शिवहरे के नाम हैं। वहीं मप्र नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष की पूर्व सांसद केपी यादव को जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि उपाध्यक्ष के लिए संजीव कांकर का नाम है। अन्य नियुक्तियों में विंध्य विकास प्राधिकरण में पांचूलाल प्रजापति, अपैक्स बैंक में महेंद्र यादव और मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन में संजय नगाइच के नाम हैं।