sandhyadesh

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भव्य मां गायत्री सरस्वती मां लक्ष्मी जी की प्राण प्रतिष्ठा आज


*अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 501 महिलाएं एवं 2000 श्रद्धालुओ  के साथ निकली भाग्य कलश यात्रा* 
*कलश यात्रा का रास्ते में जगह-जगह  हुआ स्वागत*

ग्वालियर। *अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार* के तत्वावधान में *गायत्री चेतना केंद्र (श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट),* पिंटो पार्क, ग्वालियर में एक दिव्य एवं भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर माँ गायत्री, माँ सरस्वती एवं माँ लक्ष्मी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन सम्पन्न होगा।

यह आयोजन आध्यात्मिक जागरण, सांस्कृतिक समृद्धि तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का एक महत्वपूर्ण अवसर है।                                                                      

कार्यक्रम के अंतर्गत आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग पाँच सौ कलश तथा लगभग 2000  श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुँची, जिसका समापन दीप यज्ञ के साथ हुआ। *सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा सम्पन्न कराया गया।*

मुख्य कार्यक्रम
कल प्रातः प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जिसमें देवियों की विधिवत स्थापना एवं पूजन सम्पन्न होगा।

*विशिष्ट अतिथि*
*मुख्य अतिथि: प्रद्युम्न सिंह तोमर (ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन)*
*विशिष्ट उपस्थिति: श्री योगेंद्र गिरी जी (शांतिकुंज हरिद्वार)*

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

*स्थान: गायत्री चेतना केंद्र (श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट), पिंटो पार्क, ग्वालियर*
*आयोजक: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार*

यह जानकारी *श्री संजय शर्मा* (मुख्य व्यवस्थापक) द्वारा प्रदान की गई।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->