sandhyadesh

चेंबर की साधारण सभा से 5.30 बजते ही जाने को आतुर दिखे प्रशांत

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स की साधारण सभा की बैठक 25 मार्च को संपन्न हुई। बैठक में चेंबर के बजट सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा भी हुई। लेकिन साधारण सभा में आये चेंबर सदस्य व पदाधिकारी उस समय आश्चर्यचकित रह गये, जब व्हाईट हाउस से चेंबर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे प्रशांत गंगवाल सायं 5.30 बजते ही अपनी घड़ी देखने लगे और बार बार घड़ी देखते हुये 6 बजे चेंबर से उठकर चल भी दिये। जबकि यह साधारण सभा की बैठक 7 बजे तक चली।
वहीं चेंबर के व्यापारी व सदस्य भी इस बात की खुसर पुसर करते नजर आये कि जो व्यक्ति सायं 5.30 यह महत्वपूर्ण बैठक से भी घर जाने की सोचे तो वह चेंबर की अध्यक्षी क्या करेगा और चेंबर से जुड़े व्यापारी, उघोगपतियों की समस्या का निदान क्या करेगा। 
संयुक्त अध्यक्ष थे तब भी चले जाते थे
व्हाईट हाउस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनने का सपना देख रहे प्रशांत गंगवाल चेंबर के अपने संयुक्त अध्यक्ष कार्यकाल में भी ऐसे ही उठकर 5.30 बजे ठीक चले जाते थे, भले ही कितनी भी जरूरी बैठक क्यों न हों। वहीं चेंबर व्यापारी सदस्य चाहते है कि उनका अध्यक्ष ऐसा हो जो 24 घंटे उनके लिये उपलब्ध रहे। इसी कारण प्रशांत गंगवाल की प्रत्याशी बनने की संभावना देखकर लोग व्हाईट हाउस का मोह त्याग रहे हैं 
चुनाव लडूंगा मेरा तय
पूर्व संयुक्त अध्यक्ष रहे व्हाईट हाउस के प्रशांत गंगवाल कई लोगों से यह कहते भी दिखाई दिये कि मेरा चुनाव लड़ना तय है। मैं तो तैयारी कर रहा हूं। 

posted by Admin
127

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->