sandhyadesh

राजस्व जमा न करने पर 10 दुकानों पर की गई तालाबंदी

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निगम दुकानों का राजस्व जमा न करने पर खिड़क मार्केट लक्ष्मीगंज में 10 दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। साथ ही ढोली बुआ के पुल स्थित गौशाला में अवैध रूप से प्रथम तल पर रह रही महिला को 07 दिवस का बेदखली हेतु नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए है। 
नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा राजस्व वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए लगातार राजस्व वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के निर्देशन में लक्ष्मीगंज क्षेत्र में राजस्व वसूली की कार्यवाही की गई। जिसमें दुकानों को नोटिस देने के बाद भी राजस्व जमा न करने वाले खिड़क मार्केट,लक्ष्मीगंज के 10 दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी कर दुकानें बंद की गई तथा तीन दुकानदारों से 90 हजार रूपये के चैक प्राप्त किए गए। इसके साथ ही अन्य मार्केट में वसूली की कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को भी राजस्व जमा करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान राजस्व कर संग्रहक नितेश शिवहरे, मदाखलत अमला एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं अमला उपस्थित रहा। 

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->