sandhyadesh

जो खुद को साधकर ईश्वर का ध्यान करे, वही साधु: भार्गव


सरयूदास की बगीची में श्रीमद्देवी कथा का विश्राम, आज भंडारा

ग्वालियर ग्वालियर। आप चाहे कितने ही ज्ञानी क्यों न हो, लेकिन यदि आप काम, क्रोध, लोभ, मोह से ग्रसित हो तो आपका कल्याण नहीं हो सकता है। इनसे मुक्ति के लिए आपको ईश्वर की शरण लेनी पड़ेगी, तभी आपकी सद्गति होगी। यह विचार पं कैलाश नारायण भार्गव ने सेवानगर स्थित सरयूदास की बगीची में आयोजित हो रही श्रीमद्देवी भागवत कथा के विश्राम दिवस बुधवार को व्यक्त किए। गुरूवार को सुबह 9 बजे से हवन एवं पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा।
 श्रीराम जानकी राज मंदिर एवं गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कथा में भक्तों के समक्ष ज्ञानरस की वर्षा करते हुए पं भार्गव ने कहा कि संसारी प्राणियों से हम किसी भी प्रकार की अपेक्षा नहीं करें क्योंकि अपेक्षा से सदा कष्ट होता है। हम अपने स्वार्थ छोड़कर इस भाव से परिवार का पालन पोषण करें कि परमात्मा ने मुझे इसी कार्य के लिए भेजा है, लेकिन पत्नी बच्चों से उम्मीद करोग तो दुखी बने रहोगे, क्योंकि संसारी व्यक्ति कभी किसी की अपेक्षाओं पर खरे नहीें उतरते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रहस्थ जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति भगवान का भजन करके अपना कल्याण कर सकता है। उन्होंने कहा कि संसारी किसी भी व्यक्ति से मोह न करें, क्योंकि मोह कष्ट का कारण हैं। साधु की परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद को साध लेता है, और साधनारत रहकर भगवान का ध्यान करता है, वही साधु है। उन्होंने बताया कि ये कलयुग का आरंभिक काल है। कलयुग जब अपने चरम पर पहुंचेगा तो स्त्रिया व्याभिचारी होकर पति का सम्मान नहीं करेंगी। बहुए सास ससुर का सम्मान नहीं करेंगी। लेकिन जो भगवान की भक्ति से जुड़ा रहेगा, उस पर कलिकाल का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सुरेश वंसल ने कन्यापूजन किया। व्यासपीठ की आरती कथा जमान केशव अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक रामबाबू अग्रवाल, अशोक जैन, दिनेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, नरेश फोटोग्राफर इत्यादि लोग मौजूद रहे।
लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 30 ऑपरेशन
गुरूदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बिरलानगर स्थित संस्कृत विद्यापीठ में हर माह की भांति इस बार भी 25 मार्च को नेत्र एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया, जिसमें 216 मरीजों की आंखों की परीक्षण कर 96 ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए, जिसमें से रतन ज्योति चिकित्सालय में 30 के ऑपरेशन भी करा दिए गए। शेष ऑपरेशन गुरूवार को कराए जाएंगे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->