मध्य प्रदेश को विकसित बना रहे हैं डॉक्टर मोहन यादव : महेंद्र यादव
-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर रोपो 61 पौधे
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बेला की बावड़ी स्थित परमार्थ आश्रम में 61 फलदार पौधों का रोपण किया गया । इस मौके पर आश्रम के समर्थ तीर्थ महाराज बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव इंदौर भाजपा के प्रभारी राजेश सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व सभापति राकेश माहौर, मधुसूदन भदौैरिया कार्यक्रम संयोजक मुरारी मित्तल, पार्षद घनश्याम कुशवाहा, पूर्व पार्षद मुकेश परिहार नारायण प्रजापति, चेतन मंडलोई, दिनेश रावत, विनोद पवैया, जितेंद्र गौतम, सचिन पचौरी इत्यादि ने पोधारोपण किया ।
इस अवसर पर बीज विकास निगम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ मोहन यादव राजनीति मैं पीएचडी है लेकिन मुझे लगता है कि वह हर विषय के पीएचडी हैं। प्रदेश के इतिहास में किसानों के लिए इतना बजट कभी नहीं रहा। वे प्रदेश की हर विधानसभा में जा रहे हैं, सिर्फ 25 विधानसभा बची हैं उनमें भी वे शीघ्र पहुंचेंगे । एयर एम्बुलेंस चलाकर उन्होंने लोगों की जीवन रक्षा के लिए अद्भुत पहल की है । इंदौर के प्रभारी राजेश सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार ने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं , जिससे उनके जीवन में बदलाव हो रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है । शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास की ओर अग्रसर किया था और डॉ मोहन यादव इसे विकसित बनाने में लगी है। कार्यक्रम का संचालन विवेक भार्गव ने किया ।
नारायण वृद्ध आश्रम में कराया भोजन
इस मौके पर नारायण वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया । इस मौके पर बीज विकास निगम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव साडा के
पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा ,पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, कार्यक्रम संयोजक मुरारी लाल मित्तल,सत्यपाल सिंह जादौन, पार्षद मोहित जाट विनय जैन प्रदीप मुदगल नारायण प्रजापति सचिन पचौरी इत्यादि संध्या गुप्ता. मधुसूदन भदौरिया राघवेंद्र सिंह कुशवाह, राजेश भदौरिया, घनश्याम कुशवाह, मुकेश परिहार जीतेन्द्र तोमर दिनेश गुप्ता, विनोद पवैया चेतन मंडलोई रत्नमणि जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।