sandhyadesh

इस्कॉन की मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता में धृति ने जीती इलेक्ट्रिक साइकिल, डॉ. संगीता सिंह ने बच्चों को बांटे पुरस्कार

ग्वालियर। इस्कॉन द्वारा आयोजित की गई मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को इस्कॉन मंदिर दौलतगंज में घोषित किए गए। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा को इलेक्ट्रिक साइकिल, दूसरे से पांचवां स्थान पाने वाले छात्रों को इवोन साइकिल व करीब 80 छात्रों को स्मार्ट वॉच, थर्मस बॉटल व टीशर्ट का वितरण किया गया।
मंदिर के अध्यक्ष मानस चंद्र दास प्रभु व पुणे इस्कॉन मंदिर के पुरुषोत्तम हरिदास प्रभु ने बताया कि 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक ग्वालियर सहित डबरा के करीब 65 स्कूलों में जाकर बच्चों को भगवद गीता की जानकारी दी गई। साथ ही कक्षा 4 से 10 तक बच्चों के लिए मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। जिसमें जिले के करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों कक्षा 4 से 7 व 8 से 10 में आयोजित किया गया। इसके लिए भारत के पहले स्वदेशी सुपर कम्प्यूटर निर्माता विजय भाटकर व इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ राव ने इस्कॉन को सपोर्ट किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक मूल्यों, चारित्रिक विकास और नैतिकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संगीता सिंह व बलराम प्रभु, जीतेंद्र प्रभु, श्यामा माताजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

धृति को मिली इलेक्ट्रिक साइकिल
इस्कॉन की मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आने वाली ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा धृति त्रिपाठी को इलेक्ट्रिक साइकिल दी गई। कक्षा 6 के छात्र पुण्य अग्रवाल, कक्षा 8 के छात्र वेदांश पाठक, कक्षा 7 के छात्र रुद्रप्रताप सिंह, कक्षा 8 के छात्र अर्नव भारवे ने भी अपने वर्ग में प्रथम, ​द्वितीय व तृतीय स्थान   पाकर इवोन साइकिल जीती। साथ ही 5वीं व 6वीं रैंक पाने वाले छात्रों को थर्मस बॉटल, स्मार्ट वॉच व सभी छात्रों को प्रमाण पत्र व उपहार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं:
लक्ष्य समूह: यह प्रतियोगिता आमतौर पर कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है (विभिन्न क्षेत्रों में श्रेणियां अलग हो सकती हैं, जैसे कक्षा 4-7 और 8-10)।
आधार: यह प्रतियोगिता मुख्य रूप से श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित होती है।
प्रक्रिया: प्रतिभागियों को एक 'वैल्यू एजुकेशन स्टोरी बुक' या कार्यपुस्तिका दी जाती है। उन्हें इसे पढ़कर सरल बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।
पुरस्कार: विजेताओं को इसरो (ISRO) बैंगलोर जाने का अवसर, इलेक्ट्रिक साइकिल, स्मार्ट वॉच और नकद पुरस्कार जैसे आकर्षक इनाम मिलते हैं। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। 

प्रमुख लाभ:
चरित्र विकास: बच्चों में ईमानदारी, सम्मान, करुणा और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास करना।
मानसिक शांति: प्रतियोगिता से बच्चों को मजबूत शरीर, तेज बुद्धि और शांत मन प्राप्त करने में मदद मिलती है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->