सर्व आदि गौङ ब्राह्मण समाज ग्वालियर का परिवार मिलन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


 विगत दिवस अचलनाथ मैरिज गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में सर्व आदि गौङ ब्राह्मण समाज ग्वालियर का परिवार मिलन व शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ! 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अण्णा महाराज ट्रस्ट के महंत श्री श्री मनीष अण्णा जी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष व सुप्रसिध्द ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिराज शरण शर्मा जी शास्त्री द्वारा की गई!

 भगवान परशुराम जी के पूजन से शुभारंभ उक्त कार्यक्रम में श्रीमती कविता मिश्रा द्वारा गणेश वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी गई! निवृत्तमान अध्यक्ष पंडित महेश मिश्रा द्वारा मंच पर अतिथिगण का स्वागत किया गया! इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज के उप वर्गों के अध्यक्ष उपस्थित थे! सभी उप वर्गों के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया! अध्यक्ष महेश मिश्रा द्वारा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया! तत्पश्चात शपथ विधि अधिकारी पंडित रमेश चन्द्र मिश्रा द्वारा नवीन का कार्यकारिणी को उनके दायित्व की शपथ दिलाई गई! पंडित अशोकानंद मिश्रा जी द्वारा समाज के अध्यक्ष, श्रीमती प्रिया शर्मा द्वारा महिला सभा की अध्यक्ष तथा श्री पंकज शर्मा द्वारा युवा सभा के अध्यक्ष पद की शपथ ली! उपस्थित सभी उप वर्गों तथा समाज के वरिष्ठ जन द्वारा नवीन कार्यकारिणी का पुष्पाहारो से स्वागत कर बधाई दी गई! तीनों अध्यक्ष द्वारा आगामी दिनों में किये जाने वाले कार्यों का संकल्प लिया गया तथा समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया!

कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य परामर्श दाता एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा द्वारा दिया गया! अन्त में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट भोजन की आनंद लिया गया! 

इस अवसर पर बडी संख्या मे समाज के बंधु उपस्थित थे!

posted by Admin
68

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->