संगीत वि.वि. के कुलपति प्रो. नाहर भाषाई कला संगम-2024 सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर। हाल ही में हिंदी दिवस के अवसर हिंदुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम परिसर वाराणसी के त्र्यंबेकश्वर सभागार में भाषाई कला संगम का सांस्कृतिक आयोजन किया गया था। इस कायर्क्रम में देश के सुप्रतिष्ठित संगीतज्ञ, सितार वादक और राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (पं.) साहित्य कुमार नाहर को ‘भाषाई कला संगम-2024’ सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. (पं.) नाहर को यह सम्मान उनकी संगीत सेवा, दीर्घ अनुभव और संगीत में उनके  अनमोल योगदान के लिए प्रदान किया गया है। 
कायर्क्रम में मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्य वक्ता आनंदधाम ट्रस्ट वृंदावन के सद्गुरू रितेश्वर महाराज, विशिष्ट अतिथि उ.प्र. के पूर्व संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी रहे। कायर्क्रम की अध्यक्षता हिंदुस्थान समाचार समूह के प्रमुख अरविंद माडीर्कर ने की। ज्ञांतव्य है संगीत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.(पं.) नाहर जी प्रदशर्न कला( सितार) के आकाशवाणी व दूरदशर्न के टाॅप ग्रेड कलाकार हैं और लगभग 45 वर्षो से आकाशवाणी सहित देश के अनेक राष्ट्रीय मंचों पर अपने सफल कायर्क्रम प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में 40 से अधिक वर्षों तक अध्यापन किया है। संगीत पर उनकी कई पुस्तकें हैं और लगभग 21 विद्याथिर्यों ने उनके निदेर्शन में शोध उपाधि प्राप्त की है। प्रो. (पं) नाहर तानसेन समारोह सहित देश के कई प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में सितार वादन की बेहतरीन प्रस्तुित दे चुके हैं।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->