दीपावली धूमधाम से मनी, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर

- लक्ष्मी पूजन के बाद खूब चली आतिशबाजी
ग्वालियर। दीपावाली पर रंग-बिरंगी रोशनी से शहर नहा गया। प्रकाश का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के लोगों ने लक्ष्मी पूजन कर दीप जलाए फिर बच्चों व बड़ों ने जमकर पटाखे चलाए।  
दीपावली पर रविवार को सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहरवासी सुबह से ही लक्ष्मीजी के पूजन के लिए अपनी दुकानों, मकानों की सफाई करते देखे गए। सुबह से ही शहर में ठेले वाले अशोक के पत्ते, माला आदि लेकर खड़े हो गए थे। लोगों ने पत्ते, फूल आदि खरीदकर दुकानों, मकानों पर सजाए। लोगों ने अपनी दुकानों, मकानों और ऑफिसों में लक्ष्मी जी का पूजन पूरे विधि विधान से किया। शाम होते ही दीपावली की असली चमक नजर आई। शहर रंग बिरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। बाजारों में अलग ही रौनक बिखरी हुई थी। हर तरफ आतिशबाजी का शोर नजर आ रहा था। शहर के आसमान में अलग-अलग रंग के पटाखों की रोशनी नजर आ रही थी। शहर के लोगों ने दीपावली के शुभ मुहूर्त में पूजन कर दीपावली का त्योहार मनाया। पूजन के बाद परिवार में मिठाइयां बांटी गई और फिर आतिशबाजी की गई।  
हालांकि पटाखों से प्रदूषण होता है, लेकिन पूरे साल का एक बड़ा त्योहार दीपावली है और बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर पटाखे फोड़े। वैसे इस बार कम शोर व धुएं के पटाखों पर ज्यादा ध्यान रहा, लेकिन इसके बाद भी कोई पीछे नहीं रहना चाहता था। रात को तो आसमान पटाखों की रंगबिरंगी रोशनी से नहा गया।  

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->