विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने दीं दीपोत्सव कर बधाई व शुभकामनाएँ
ग्वालियर । विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को रोशनी के उत्सव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से अपील की है दीपावली का यह पर्व केवल अपने घर की रौनक तक सीमित न रहकर समाज के हर जरूरतमंद के घर तक खुशियों की रोशनी पहुँचाने का माध्यम बने।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा है कि दीप प्रज्ज्वलित करने का अर्थ केवल अंधकार मिटाना ही नहीं, बल्कि आशा, सहयोग और विकास के दीप जलाना भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों की यह पावन ज्योति हमारे राज्य और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाए, साथ ही सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई उम्मीदों का संचार करे।