ऊर्जा मंत्री तोमर ने दीं दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनायें
ग्वालियर । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर सहित सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को रोशनी के पर्व दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और समृद्धि लाये। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आग्रह किया है कि दीपावली पर्व पर बिजली लाइन के पास आतिशबाजी नहीं चलायें।