मंत्री कुशवाह ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ
ग्वालियर। प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर जिले के निवासियों सहित सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव पर प्रदेश के विकास व समृद्धि के साथ-साथ नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिये भी दीप जलाएँ। उन्होंने कहा कि दीपों का पर्व हमें अंधेरे से उजाले की ओर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा देता है।