तानसेन नगर एवं लक्कड खाना पर आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में 82 आवेदन प्राप्त हुए

ग्वालियर ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके चलते आमजनों की शिकायतों का शिविर के माध्यम से तत्काल निराकरण हो रहा है, साथ ही आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 लक्कड खाना पुल पर आयोजित शिविर में 95 शिकायतों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के निर्देषानुसार शुक्रवार को नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 तानसेन नगर पर आयोजित षिविर में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन-02, निशक्त पेंशन-02, कल्याणी पेंशन-02, घरेलू कामकाजी कार्ड-09, लाड़ली लक्ष्मी योजना-11, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-12 से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही कुछ आवेदनों का निराकरण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुश्री तनुजा वर्मां एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 लक्कड़ खाना पुल पर आयोजित शिविर में 44 प्राप्त आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 38 आवेदनों का मौके पर  निराकरण किया गया। जिसमे सम्पत्तिकर नामांकन-3, निशक्त पेंशन-3, वृद्धावस्था पेंशन-17, कल्याणी पेंशन-7, कामकाजी कार्ड-6, सीएम हेल्पलाइन-8 आवेदन आये। जिसमें से 38 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बृजेश राजपूत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->