जीडीए में पहली बार मिठाई?
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सीईओ की सराहनीय पहल
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण में ऐसा पहली बार हुआ हैं जब कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर मिष्ठान वितरित की गई। मिष्ठान वितरण स्वयं जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्षद्वय वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता व सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने किया।
40-45 वर्षों में पहली बार जीडीए में मिठाई वितरण देख सभी अधिकारी, कर्मचारी बेहद खुश थे। उन्हें अब लगने लगा है कि जीडीए की यह नई टीम बेहतर बदलाव का संकेत लेकर आई हैं।
वेदप्रकाश की सलाह
प्राधिकरण उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे को एक कर्मचारी से यह जब पता चला कि प्राधिकरण में दीपावली पर्व पर भी कुछ नहीं बंटता तो उन्होंने अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया से बात की और उनको राजी किया कि दीपावली पर कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया जाये। जीडीए में लगभग 100-125 कर्मचारी, अधिकारी है।
खुशियों का पर्व है खुशी तो बनती हैः अनीशा
कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण के मामले में सीईओ आईएएस अनीशा श्रीवास्तव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कर्मचारी हित के इस निर्णय में जरा भी अडंगेबाजी नहीं लगाई और तुरंत ही अध्यक्ष भदौरिया के निर्णय में अपनी सहमति दे दी। इस संबंध में सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि वह सदैव कर्मचारी हित की बात करती हैं। खुशियों के इस सबसे बड़े पर्व पर हमने उनके साथ खुशी बांटने की एक छोटी सी पहल की है।