भगवान धन्वंतरी जी का पूजन कर ब्राह्मण रिश्ता केंद्र का शुभारंभ किया, निशुल्क आठ पंजीयन केंद्र खोलेंगे
संत अनिरुद्धाचार्य जी को सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर में सम्मानित करेगी
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महा समिति के द्वारा आज 6 नवंबर को भारद्वाज मेंशन, दौलतगंज में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जी के प्रकटोत्सव पर पूजन भार्गव समाज के मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम भार्गव के मुख्य अतिथि में तथा मुख्य वक्ता आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित गिरिराज गुरुजी, संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महा समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण से पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी के मुख्य आचार्यत्व में हुआ। संचालन डॉ मुन्नालाल शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। आभार महिला संयोजिका अंजू दीक्षित ने माना। मुख्य वक्ता पंडित गिरीराज गुरुजी ने कहा कि भगवान धन्वतरी जी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे और उन्होंने वनोषधियों के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि जी ने सभी के कल्याण के लिए शल्य चिकित्सा से लेकर सभी प्रकार की वनोषधियों से देवताओं को भी रोग मुक्त किया था। मुख्य अतिथि आसन्न से पुरुषोत्तम वालों ने कहा कि 19 वां ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन की स्मारिका के आवरण अनावरण 5 दिसंबर को विश्व विख्यात भागवताचार्य अनिरूद्धाचार्य जी महाराज से कराने के लिए आमंत्रित किया है। महाराज के ग्वालियर आगमन पर सकल ब्राह्मण महासमिति भव्य स्वागत करेगी । अध्यक्ष आसान से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों के विवाह योग्य बच्चों के लिए पंजीयन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आठ पंजीयन केंद्र एक सप्ताह के अंदर स्थापित किए जाएंगे । डॉ मुन्नालाल शर्मा , महामंत्री