स्वामित्व अधिकार योजना ने ग्रामीणों के घरों में खुशी के दीपक जलाए हैं: सांसद कुशवाह

- धनतेरस पर गाँव-गाँव में निःशुल्क ई-रजिस्ट्री के लिए चला विशेष अभियान
ग्वालियर।  धनतेरस के पावन अवसर पर ग्वालियर जिले में भी “मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना” (स्वामित्व योजना) के तहत नि:शुल्क रजिस्ट्री करने के लिये गाँव-गाँव में विशेष अभियान का आयोजन हुआ। सांसद भारत सिंह कुशवाह तानसेन तहसील के ग्राम आरोली में अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण अंचल में निवासरत लोगों के घरों में खुशियों के दीप जलाए हैं। इस योजना के तहत ग्रामीणों के नाम आबादी भूमि की नि:शुल्क रजिस्ट्री कर सरकार ने उनका मान-सम्मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही उन्हें वैधानिक रूप से संपत्ति का मालिक भी बनाया है। 
सांसद कुशवाह की मौजूदगी में आरोली में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत ग्रामीणों की ई-रजिस्ट्री भी की गई। आरोली ग्राम में 126 ई-रजिस्ट्री की जाना है। इनमें से 98 लोगों की रजिस्ट्री कर दी गई हैं। ग्रामीणों ने तेजी के साथ ई-रजिस्ट्री करने के लिये गाँव की पटवारी सुश्री आरजू पाण्डेय की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम में दशरथ सिंह गुर्जर, हरकेन्द्र सिंह बघेल, सुधाकर पाठक, छविराम कुशवाह व पीपी नरवरिया, एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्रीमती मनीषा कॉल मौजूद थे।  आरोली के स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद कुशवाह ने कहा कि असली त्यौहार व पूजा गरीबों की सेवा है। उन्होंने तत्परता के साथ रजिस्ट्री करने के लिये राजस्व विभाग की टीम की सराहना की। उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संपत्ति के इन दस्तावेजों के आधार पर ग्रामीण जन अब बैंक से लोन लेने के साथ-साथ कानूनी तौर पर बैंक गारंटी भी दे सकेंगे। सरकार ई -रजिस्ट्री का खर्च स्वयं वहन कर रही है। 

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->