मंत्री जी जब दुकानदार हो तो ग्राहक हो जाये भौंचक्के
ग्वालियर / इंदौर। जब दुकानदार नगरीय विकास प्रशासन मंत्री हो तो ग्राहक फिर सामान क्या देखें, वह तो मंत्री जी को ही देखता रहता है। आज हुआ यूं ही मध्यप्रदेश के नगरीय विकास प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस के दिन इंदौर के नंदा नगर स्थित अपनी पुश्तैनी दुकान पर क्या बैठे, ग्राहकों की भीड़ लग गई। मंत्री विजयवर्गीय धनतेरस के दिन प्रतिवर्ष अपनी मां काकी जी की दुकान पर अवश्य बैठते है और ग्राहकी भी करते हैं। उन्होंने मंत्री सहित विभिन्न पदों की जिम्मेदारी के बाद भी अपनी दुकान नहीं छोड़ी है, बाकी दिन उनके परिवार के लोग दुकान का संचालन करते हैं, धनतेरस के दिन दुकान पर वह स्वयं बैठकर ग्राहकों को सामान देते हैं।
काकी जी की दुकान पर धनतेरस के दिन लोगों को इंतजार रहता है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वहां बैठे और वह उन्हीं से सामान खरीदें। ताकि मंत्री जी उन्हें पहचान जाये। कई ग्राहक तो मंत्री जी के आकर्षण में ज्यादा सामान भी खरीदने लगते है। कुल मिलाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जब दुकान पर बैठते हैं तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने भी आती है।