वित्त वाले नये साहब भयमाता से भी बडे वाले...........


ग्वालियर। नगर निगम में मैडम के जाने के बाद नये वित्त वाले एडीशनल साहब की तो बात अब ज्यादा बडी हो गई है। वित्त वाले पंडित जी साहब मैडम से भी सुपर है सीधा तीन से पांच परसेंट ले रहे है। अभी हाल ही में नगरीय मंत्रालय से आये बडे वजट को भी ठिकाने लगा दिया है। सबसे प्रमुख बात यह है कि वित्त वाले साहब लाल बिल्डिंग निगम मुख्यालय में नहीं बैठ रहे आजकल वह अपनी गाडी व गोपनीय ठिकाने से चैक भुगतान में लगे हैं, ताकि कोई लोकायुक्त या ईओडब्ल्यू को खबर न कर दे। कुल मिलाकर नये ईमानदार नगर साहब के राज में वित्त वाले साहब उनके नाम से ही खूब चटर-पटर कर रहे है। पूरी लाल बिल्डिंग में भी इसकी चर्चा है। एक ठेकेदार ने तो इसकी शिकायत वित्त का मंत्रालय संम्हाले उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस साहब से कर दी है। 
न्ये वित्त साहब को पता नहीं है कि लाल बिल्डिंग वाले पकडे-पकडाने के खेल में बहुत माहिर है। साहब को सनद है कि बचकर रहें। 

posted by Admin
265

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->