मध्य प्रदेश सरकार से निजी बसों के किराए में भारी वृद्धि रोकने की मांग :कौशल शर्मा एडवोकेट भा क पा


ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने त्यौहार के अवसर पर निजी बसों के किराए में भारी वृद्धि रोकने हेतु कड़ी कार्रवाई करने और निर्धारित दरों पर ही बसों का किराया लेना सुनिश्चित करने की मांग मध्य प्रदेश सरकार से की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर निजी बसों के किराए में चार गुना तक वृद्धि हो गई है। निजी बस मालिकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। गरीबी और महंगाई से जूझ रही जनता पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। सरकार का इस मनमाने बस किराए में वृद्धि पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस लूट से जनता त्रस्त है। निजी बसों के मालिकों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए किराए में वृद्धि पर नियंत्रण हेतु कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार के संरक्षण में इस तरह जनता को लूटने की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी भर्त्सना की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश सरकार और विशेषकर परिवहन विभाग से यह मांग की है कि निजी बसों में मनमाने किराए में वृद्धि पर रोक लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्धारित बस किराया लेना ही सुनिश्चित किया जाए । 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->