शालेय संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताः ऑलराउंडर कार्तिक सिंह तोमर का अंडर 14 टीम में चयन

ग्वालियर। शहर के उभरते ऑलराउंडर कार्तिक सिंह तोमर का चयन 70वीं शालेय संभाग स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर जिले की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता दतिया में हो रही है, जिसमें ग्वालियर संभाग के आठ जिले ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड और श्योपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 
कार्तिक कंपू स्थित जिला खेल परिसर में क्रिकेट कोच इमरान खान के मार्गदर्शन में पिछले तीन साल से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में उनकी पहचान है। जिला स्तरीय ट्रायल में उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। कोच इमरान खान ने कहा कार्तिक में निरंतर सीखने की ललक है, नेट्स पर काफी मेहनत करता है। अनुशासन और फिटनेस के प्रति सजग रहता है, संभाग स्तर पर वह जरूर बेहतर प्रदर्शन करेगा। बता दें कि कार्तिक चना कोठार कंपू निवासी मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय सिंह तोमर और ब्रजलता तोमर के सुपुत्र हैं। कार्तिक के चयन पर जिला खेल अधिकारी अरविंद सिंह राणा, विजय सिंह तोमर, भानु सिंह तोमर, देवेंद्र बाथम, उमेश गुप्ता, दीपक सचेती सहित तमाम खेल प्रेमियों और परिजनों ने बधाई दी हैं।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->