नेशनल प्रेसिडेंट क्यूसीएफआई अविनाश मिश्रा सम्मानित
ग्वालियर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर द्वारा आयोजित ट्रिपल आई एम सिनर्जी समिट २०२६ में विगत दिवस नेशनल प्रेसिडेंट क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया अविनाश मिश्रा को एक्सीलेंस इन पीपुल, क्वॉलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री मिश्रा ने इस अवसर “बियोंड जीरो डिफेक्ट्स - रीडिफाइनिंग क्वालिटी फॉर द फ्यूचर“ विषय पर आयोजित चर्चा में अपने विचार भी व्यक्त किए और सेशन चेयरमैन का रोल भी निभाया। समिट में देश विदेश के विभिन्न संस्थानों के लगभग ५०० विशेषज्ञ और छात्र उपस्थित थे। प्रो. डॉ प्रीती शर्मा और मनोज मेशराम डायरेक्टर केसीएफआई एंड चेयरमैन जयपुर चैप्टर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।