जेसीआई की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव संपन्न
ग्वालियर। जेसीआई इंडिया के मंडल 6 के सबसे बड़े व पुराने अध्याय जेसीआई की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव गत रोज चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिनव सिंघल द्वारा सम्पन्न करवाये गये। इस अवसर पर वर्ष 2027 के लिए अध्यक्ष पद हेतु जेसी सुमित सिंघल एवं मानसेवी सचिव पद हेतु जेसी तरुण अग्रवाल को अपनी नवीन ऊर्जा से भरपूर सम्पूर्ण कार्यकारिणी के साथ निर्विरोध रूप से चुना गया।
अपने स्वीकृति उद्बोधन में नवीन अध्यक्ष 2027 सुमित सिंघल द्वारा कहा गया कि आगामी वर्ष एक ऐतिहासिक वर्ष साबित होगा और इस वर्ष भी अध्याय की गरिमा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, वर्ष 2027 में भी नेशनल की गाईड लाइन का पालन करते हुए संस्था को और भी सशक्त बनाने के लिए सदस्यों के साथ मिलकर एवं सकारात्मक परिवर्तन के साथ अच्छे कार्यक्रम करूंगा, प्रक्षिक्षण व व्यापार के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर जेसीआई के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ने का प्रयास करूँगा। इस अवसर पर वार्षिक साधारण सभा का भी आयोजन अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल, सभी उपाध्यक्षगण पूर्व अध्यक्षगण जेसी साकेत गुप्ता, जेसी मानव मेहरा, जेसी वरूण अग्रवाल, जेसी नवीन कोठारी, जेसी जितेंद्र जाजू, जेसी मुकेश जैन, जेसी नीलेश बिंदल, जेसी रीतेश अग्रवाल, जेसी दीपांश गुप्ता, जेसी आनंद शर्मा तथा सम्माननीय जेसी सदस्य उपस्तिथ थे।
नवीन कार्यकारिणी.......
अध्यक्ष
जेसी सुमित सिंघल
उपाध्यक्ष
जेसी अर्पित गगरानी
जेसी प्रतीक अग्रवाल
जेसी विपुल रजवाड़े
जेसी विजय अग्रवाल
जेसी अमन अग्रवाल
जेसी मुकुल खंडेलवाल
सचिव
जेसी तरुण अग्रवाल
सह सचिव
जेसी हिमांशु छापरिया
कोषाध्यक्ष
जेसी तरुण बंसल
सह कोषाध्यक्ष
जेसी अंकुर बंसल
एवं 19 सदस्यीय संचालक मंडल के सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।