अवैध गिट्टी से भरा ओवरलोड डम्पर जब्त

ग्वालियर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गईं खनिज विभाग की टीम द्वारा जिले की डबरा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिलौआ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी जिला खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा ने बताया उच्च न्यायालय के आदेश पर बंद की गई खदानों और स्वीकृत खदानों का जायजा लिया गया, जिसमें बंद खदानों में खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद पाई गईं।
भ्रमण के दौरान क्षेत्र में स्थापित जांच नाकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें रजिस्टरों और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खनिज गिट्टी से भरा एक ओवरलोड डम्पर पकड़ा गया। खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर थाना बिलौआ की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया है। पकड़े गए वाहन पर 'मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022' के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक, प्रभारी खनिज निरीक्षक एवं अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->