रेलवे स्टेशन में रेल पेंशनरों के लिए DLC शिविर आयोजित

ग्वालियर। उत्तर मध्य रेल, झांसी मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए पेंशनर एसोसिएशन में  डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) शिविर का आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुआ।
शिविर का आयोजन पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं अन्य पेंशनर साथियों के सौजन्य व सहयोग से किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सफलतापूर्वक बनाए गए। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पेंशनभोगियों को आगामी पेंशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े। शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर अमीर मिर्जा एवं पी.के. मलिक के भी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र उनके निवास पर जाकर तैयार किए गए।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए झांसी मंडल द्वारा आगामी 04 नवंबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक कर्मचारी सहायता केंद्र, प्लेटफॉर्म क्रमांक-01, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर विशेष डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंप लगाया जा रहा है। शेष पेंशनर्स यहां उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस अवसर पर रेल संगठन से वीरेंद्र सिंह कंसाना के साथ-साथ मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक बी.एस. ओझा, मनोज शर्मा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रवीण पचौरी,  अनिल गोस्वामी एवं पेंशनर एसोसिएशन के सचिव पी.के. खरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->