अपर आयुक्त राव ने किया साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही, गंदगी और व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सचिन तेंदुलकर रोड पर चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति संतोषजनक न मिलने और निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी करने तथा ठेकेदार को वार्निंग लेटर देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हुरावली से बारादरी रोड पर भारी मात्रा में गंदगी फैली मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित  जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ  के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। गौशाला और वहां संचालित सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया तथा पाया गया कि प्लांट पिछले 3 दिनों से बंद था। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्लांट प्रभारी और ठेकेदार को वार्निंग लेटर जारी करने और कल से ही हर हाल में काम सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश दिए गए। गौशाला परिसर में अन्य कमियां मिलने पर प्रभारी को भी चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर आयुक्त ने बेहटा रोड का भी निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अपर आयुक्त राव ने निरीक्षण के दौरान पिंटू पार्क की मुख्य रोड पर अत्यधिक गंदगी मिलने पर डब्ल्यूएचओ एवं सहायक डब्ल्यूएचओ का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वार्ड 20 के डब्ल्यूएचओ को उनके पद से हटाकर मूल पद पर भेजने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही वार्ड 20 की अंदरूनी कॉलोनियों में भारी संख्या में पशुओं के घूमने और गोबर, सीएंडडी कचरा मिलने पर तत्काल चलानी कार्रवाई करने तथा पशुओं की जब्ती की कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र चौहान, सहायक यंत्री रामबाबू दिनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->