7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, 40 हजार की मांगी थी घूस

ग्वालियर| मुरैना जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने किसान की 2 बीघा जमीन का सीमांकन करने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान पहले ही उसे 5 हजार रुपए दे चुका था। इसके बावजूद रिश्वत की मांग जारी रहने से परेशान किसान ने लोकायुक्त से शिकायत कर दी।
जानकारी के अनुसार, मुरैना गांव का पुरा निवासी किसान मुरारीलाल कुशवाह ने अपनी 2 बीघा जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि मौजा पटवारी प्रदीप शर्मा ने सीमांकन की कार्रवाई करने के बदले किसान से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। किसान ने पटवारी को पहले ही 5 हजार रुपए दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय ग्वालियर में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ने की योजना बनाई| योजनानुसार मंगलवार दोपहर किसान रिश्वत की रकम लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा। यहां आरआई चेंबर में बैठे पटवारी प्रदीप शर्मा को जैसे ही किसान ने 7 हजार रुपए दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


posted by Admin
482

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->