गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में छह ग्रामों के 18 पशुपालकों का चयन
मुरैना/ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन की गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत चंबल संभाग के मुरैना जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के चयनित ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उन्नत नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रत्येक ग्राम से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 18 पशुपालकों का चयन किया गया है।
योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में साहीवाल, गिर, हरियाणा, मालवी, थारपारकर, केंकथा एवं देशी नस्ल की गायों को शामिल किया गया। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन 6 लीटर अथवा उससे अधिक दूध देने वाली गायों को सम्मिलित किया जाना था।
विधानसभा क्षेत्रवार चयनित पशुपालकों का विवरण
सुमावली विधानसभा के ग्राम सुमावली में दीवान शर्मा की साहीवाल नस्ल की गाय ने तीन दिवस में 19.78 लीटर तथा औसतन प्रतिदिन 13.18 लीटर दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिचरण शर्मा की हरियाणा नस्ल की गाय ने 12.64 लीटर कुल एवं 8.42 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ द्वितीय तथा कालीचरण शर्मा की निमाड़ी नस्ल की गाय ने 11.08 लीटर कुल एवं 7.38 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुरैना विधानसभा के ग्राम महतौली में राजकुमार शर्मा की गिर नस्ल की गाय ने 12.65 लीटर कुल एवं 8.43 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नहार सिंह की हरियाणा नस्ल की गाय ने 8.95 लीटर कुल एवं 5.96 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर द्वितीय तथा रामनिवास की गिर नस्ल की गाय ने 5.3 लीटर कुल एवं 3.53 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दिमनी विधानसभा के ग्राम दिमनी में गब्बर सिंह की गिर नस्ल की गाय ने 11.63 लीटर कुल एवं 7.75 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिल शर्मा की गिर नस्ल की गाय ने 10.9 लीटर कुल एवं 7.26 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर द्वितीय तथा भूप सिंह तोमर की गिर नस्ल की गाय ने 9.55 लीटर कुल एवं 6.36 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अम्बाह विधानसभा के ग्राम रजौधा में सूरज सिंह तोमर की गिर-मालवी नस्ल की गाय ने 11.56 लीटर कुल एवं 7.7 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीरा बाई कुशवाह की गिर-थारपारकर नस्ल की गाय ने 10.4 लीटर कुल एवं 6.93 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर द्वितीय तथा प्रिंस तोमर की गिर-केंकथा नस्ल की गाय ने 9.95 लीटर कुल एवं 6.63 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम मांगरोल में कृष्णानंद शर्मा की गिर नस्ल की गाय ने 17.15 लीटर कुल एवं 11.43 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रीमती ओमवती रावत की देशी नस्ल की गाय ने 14.6 लीटर कुल एवं 9.73 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर द्वितीय तथा उदय सिंह रावत की देशी नस्ल की गाय ने 13.38 लीटर कुल एवं 8.91 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जौरा विधानसभा के ग्राम सुजानगढ़ी में देशराज धाकड़ की गिर नस्ल की गाय ने 11.4 लीटर कुल एवं 7.6 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विमलेश सिकरवार की गिर नस्ल की गाय ने 10.20 लीटर कुल एवं 6.8 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर द्वितीय तथा सीताराम गोस्वामी की देशी नस्ल की गाय ने 10.1 लीटर कुल एवं 6.73 लीटर औसत प्रतिदिन दूध उत्पादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन को प्रोत्साहित करना तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। योजना के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियां अपनाने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।