बिजली कंपनी के तर्ज पर नगर निगम बनाएगा शिकायत पोर्टल

- कैट की युवा विंग से चाय पर चर्चा, व्यापारियों ने निगमायुक्त को दिया सुझाव
ग्वालियर। शहरवासी जिस प्रकार बिजली से संबधित शिकायत बिजली कंपनी के पोर्टल पर करते हैं, उसी तर्ज पर नगर निगम भी एक ऐसा पोर्टल तैयार करेगा, जहां आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज कर सके और उस शिकायत को संबधित विभाग को भेजकर त्वरित निराकरण कराया जा सके। यह आश्वासन नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सोमवार की शाम पड़ाव स्थित मीडिया आईकोन सेंटर में कैट की युवा विंग द्वारा आयोजित चार्य पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से संवाद करते हुए दिया। उन्होंने व्यापारियों से सभी मौखिक सुझावों को लिखित में लेकर समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने निगमायुक्त चौधरी से अनुरोध किया कि इस वक्त व्यापारी दिवाली के कारोबार में लगा है, इसलिए दिवाली तक उसे ट्रेड लाइसेेंस के लिए मोहलत दे दी जाए, जिससे वो दिवाली तक कारोबार पर फोकस कर सके। निगमायुक्त ने जैन के इस सुझाव को तत्काल मान्य कर लिया।
चौधरी ने व्यापारियों से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे शहर में आए अभी दो माह ही हुए हैं। पहले दिन से ही मेरा फोकस जनता की समस्याओं के समाधान का है। मुझे खराब सड़कें और गंदा शहर मिला, जिन्हें ठीक करने के लिए सड़कों की मरम्मत और शहर की सफाई दोनों काम प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्वालियर मेें प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. जिसे कम करने के लिए नगर निगम की जो जिम्मेदारी है, उसा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही मशीन से सड़कों की धूल भी साफ की जा रही है, साथ ही सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर पेवर्स लगाए जा रहे हैं। सड़कों की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कैट पदाधिकारियों द्वारा सवाल उठाए जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि कई सड़कें दूसरे विभागों की भी हैं। निगम ने प्रस्ताव दिया है कि निगम सीमा के अंतर्गत सभी सड़कों को निगम के हेंडओवर किया जाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
किसने क्या सवाल पूछा
रवि गुप्ता (संभागीय अध्यक्ष कैट: शहर के बाजारों में 93 शौचलय बनाने का प्रस्ताव लंबित पड़ा है। 
अंशुल गुप्ता( युवा जिला अध्यक्ष कैट) - सिर्फ नगर के भरोसे शहर को नहीं संवारा जा सकता, इसके लिए शहर के लोगों को जागरुक करना होगा।
-निरुपमा मालमाणि(महिला जिलाध्यक्ष कैट)-फूलबाग स्थित शहर के सबसे प्रमुख गांधी पार्क की हालत खस्ता है।
हिमांशु छापरिया- शहर के लोग डस्टबिन चुरा ले जाते हैं, क्योंकि यूरोप की तर्ज पर अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएं।
विकास शिवहरे- व्हीआईपी आते हैं तो रोडें चमक जाती हैं और कचरा उठ जाता है, ऐसे ही रोज काम क्यों नहीं होता।
ललित नागपाल- इंदौर सफाई में नंबर वन हैं। लोगों को जागरुक कर हर दुकान के बाहर डस्टबिन रखवानी होगी।
जेसी गोयल- विजया नगर पार्क में पिछले 15 साल से लाइट नहीं है।
दीपेश ग्रोवर- सफाई में समाजिक संस्थाओं का सहयोग लेें।
श्याम शुक्ला- विभागीय समन्वय नहीं होने से सड़क बनने के बाद सीवर डाली जाती है, जिससे कुछ दिन पहले बनी हुई रोड खुद जाती है।
-मुकेश गुप्ता- एलीवेटेड रोड के नीचे के रास्ते को कम से कम चलने लायक बना दें।
मानव जैन- समस्या निराकरण के लिए नगर निगम बनाए पोर्टल, जिससे त्वरित निराकरण हो।
वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे- शहर मेें टूरिज्म की संभावना है, इस पर फोकस करें। इससे राजस्व भी बढ़ेगा।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->