भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं INDIA गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल आम सभा एवं रैली संपन्न
ग्वालियर। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 1 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के स्तीफा की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी । जिसके तहत नई दिल्ली रामलीला मैदान में आमसभा रैली में भाग लेने मध्य प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉमरेड संजय नामदेव, कॉमरेड राम सरोज कुशवाहा, राज्य कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष कॉमरेड अरुण तिवारी,कॉमरेड कॉमरेड कमलेंद्र सिंह, कॉमरेड आनंद पाल कॉम रविंद्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में साथियों ने मध्य प्रदेश से रैली में भाग लिया।
भा क पा म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट जानकारी देते हुए बताया कि आमसभा - रैली में सरकार के विरोध में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। रैली में लाखो लोगों ने भाग लिया। पूरी तरह दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, चारों तरफ इंडिया गठबंधन के घटक दलों के झंडा-बैनर से पटी दिल्ली की सड़कें, पूरे शहर में सरकार विरोधी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के नारे लगे। रैली को रोकने की सरकार की सारी व्यवस्थाओं को जनता ने मुंह तोड़ जवाब देकर भारी संख्या में जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं सरकार बदलने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश की जनता भारी उत्साह के साथ सरकार बदलने की तैयारी में है ।देश का विद्यार्थी एवं नौजवान का भविष्य, किसानों की खेती के गहराते संकट, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ, महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार ,बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार , तथा नई आर्थिक नीति , सार्वजनिक संपत्ति को चंद उद्योगपतियों के साथ मिलकर लूट के विरुद्ध जनता लामबंद है । देश की जनता सरकार बदलकर ही अंतिम सांस लेगी।