ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों एवं यात्री बसों की सघन जाँच की गई। संभागीय उड़नदस्ते द्वारा की गई इस जाँच के दौरान मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाली 8 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इन बसों में फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, बीमा आदि संबंधी कमियाँ पाए जाने पर कुल 42 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। जाँच अभियान में संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नीलम सिंह, संतोष आरक्षक, सजल पाण्डेय, उम्मीद बेग सहित कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहा।