राजमाता के आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगेः अशोक शर्मा
ग्वालियर। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने गुरुवार को कटोराताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अशोक शर्मा ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति समर्पित जीवन का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राजमाता साहिबा के आदर्श, विचार और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनका जीवन राष्ट्रहित और समाजसेवा के प्रति समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण है।