अपर आयुक्त राव ने किया कटोराताल एवं वार्ड 13 का निरीक्षण

ग्वालियर । नगर निगम के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने कटोराताल सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। 
स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त राव ने कटोराताल का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब में काई जमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कटोराताल की तीन दिन के भीतर पूरी सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वर्णरेखा प्रभारी एएचओ को बदलने तथा कटोराताल का संचालन सुचारु रूप से नहीं किए जाने के संबंध में संबंधित नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आई.पी.ई. ग्लोबल के पीडीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की व्यवस्थाओं के संचालन में लापरवाही और निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात अपर आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 13 में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा कर्मचारियों की सूची मांगी। सूची उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित सहायक को मूल पद पर पदस्थ करने और उनका 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा कर्मचारियों की सूची उपलब्ध नहीं कराने के मामले में संबंधित एचओ, एएचओ एवं जेडएचओ का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 13 के खिड़की वाला मोहल्ला क्षेत्र में नाली में गोबर डालने का मामला भी सामने आया। इस पर अपर आयुक्त ने संबंधित के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि नालियों में कचरा एवं गोबर डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके। अपर आयुक्त राव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->