राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर मंत्री कुशवाह ने अर्पित की पुष्पांजलि
ग्वालियर। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ग्वालियर के कटोराताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री पहुंचकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया।