दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के संरक्षक बने मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर । प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया का संरक्षक नियुक्त किया गया है। काउंसिल के निदेशक मंडल ने 27 अक्टूबर को आयोजित बैठक में उनके मनोनयन को अनुमोदित किया।
मंत्री कुशवाह दिव्यांग क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए काउंसिल को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे। मंत्री कुशवाह लंबे समय से दिव्यांगजनों के कल्याण, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति मिलेगी। दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने मंत्री कुशवाह द्वारा संरक्षक बनने का आमंत्रण स्वीकार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति मंत्री कुशवाह का समर्पण प्रेरणादायक है। उनका मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक एवं गैर-सांप्रदायिक संस्था है, जो देशभर में दिव्यांग क्रिकेट के विकास, आयोजन एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->