मानव वेलफेयर सोसाइटी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को किया पुस्तक एवं स्टेशनरीका वितरण
ग्वालियर। मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय, समाधिया कॉलोनी, कला सैयद नयापुरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी सामग्री एवं आवश्यक पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं पढ़ाई के लिए आवश्यक पुस्तकें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना था।सामग्री वितरण के पश्चात सोसाइटी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था रखी गई इस सेवा कार्य से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
मानव वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। सोसाइटी का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुमार नागदेव महासचिव संजय सपरा उपाध्यक्ष नीरज डाबर समाजसेवी भगवानदास
डावरानी इत्यादि लोग मौजूद रहे