IPS संजीव कुमार सिन्हा सागर के नए SP होंगे

मध्यप्रदेश में मंगलवार को IAS-IPS अफसरों के तबादले किए गए। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP अनुराग सुजानिया का भी तबादला हुआ है। प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश शासन में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, सुजानिया को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
2014 बैच के IAS दिलीप कुमार यादव सागर के नए कलेक्टर होंगे। वे अभी मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक के पद पर थे। वहीं, 2016 बैच के IPS संजीव कुमार सिन्हा सागर के नए SP होंगे। वे अभी ग्वालियर में 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल में सेनानी के पद पर पदस्थ थे। सागर शराब कांड के बाद सागर कलेक्टर और SP को हटाए जाने की चर्चा शुरू हुई थी। इसी बीच देवास में भी शराब कांड सामने आया। इसके बाद सागर और देवास में प्रशासनिक बदलाव की चर्चा तेज हुई।
 

posted by Admin
91

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->