बीएसएनएल की सतर्कता जागरूकता कार्यशाला संपन्न
ग्वालियर। शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भारत संचार निगम लिमिटेड के सहयोग से सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारी उमेश कुमार, संभागीय अभियंता (सतर्कता) ने विद्यार्थियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में संस्था के प्राचार्य, सचिन कौरव, टीपीओ भूपेंद्र कुमार , रानी शर्मा प्रशिक्षण स्टाफ प्रकृति तिवारी, प्रज्ञा द्विवेदी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईमानदारी और नैतिकता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। वहीं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विजनरी वल्र्ड स्कूल में उपमंडल अभियंता सतर्कता उमेश कुमार आर्य द्वारा बच्चों को सतर्कता की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन दिया गया और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।