दंदरौआ धाम में रमेश भाई ओझा की श्रीमद् भागवत कथा 28 से
भिंड -जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को रहा है। सात दिनों तक दंदरौआ मंदिर परिसर में भागवत कथा के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम रोजाना आयोजित होंगे। वहीं मंदिर की भोजशाला में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार होगी।
वहीं सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए अंत में मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
कलश यात्रा के बाद गणेश पूजन के साथ कथा व्यास भाई श्री रमेश भाई ओझा द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा जी है कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 160 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा रहेगा टेंट: समारोह के दौरान होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए परिसर में ग्वालियर का टेंट लगाया जा रहा है, जो 160 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा पंडाल तैयार मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयार कराया गया है। जिसमें एक साथ हजारों श्रद्धालु बैठ सकेंगे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी।। इसके अलावा समारोह में देशभर से कई कई साधु-संत और वी आईपी लोग आएंगे।।