विजेता टीम की कप्तान श्रीमती कृति बंसल को वूमन ऑफ द मैच का खिताब

लायंस ग्वालियर सेंट्रल के द्वारा जीवाजी क्लब में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतरा मार्बल्स टीम की कप्तान श्रीमती कृति बंसल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और अपनी टीम के साथ फील्डिंग के लिए उतरी। कप्तान श्रीमती बंसल ने विपक्षी टीम को अपनी कसावट भरी फील्डिंग एवं गेंदबाजी से बांधकर विपक्षी टीम को मात्र 59 रनों पर बांध दिया। इस प्रकार श्रीमती बंसल की टीम को 60 रन का टारगेट मिला। श्रीमती बंसल की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनकी टीम ने मात्र 5 ओवर में ही टारगेट पूरा कर विजय प्राप्त की, जिसमें कप्तान श्रीमती बंसल ने 3 शानदार छक्के मारकर 23 रन बनाकर टीम को विजयी खिताब दिलाया। दूसरी ओर की टीम से कप्तान श्रीमती स्वाती शिवहरे जी रही। विजयी टीम में रेनू सेठी, गीतांजलि बटवानी, वर्षा चौधरी, हनी अनेजा, श्वेता गुप्ता, खुशबू कोटवानी, दितिका तुलसीजा, वंदना कोटवानी, सानवी खत्री एवं संगीता सराफ। यह आयोजन जीवाजी क्लब के क्रिकेट टर्फ पर संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष अजय बतरा, सचिव रोशन गाबरा, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, एवं सदस्य निकुंज बंसल, निकेश तुलसीजा, पवन खत्री, संजय नीखरा, दुर्गेश चौरसिया, हेमंत शिवहरे, विवेक सेठी, आदि सभी सदस्यों एवं उपस्थित दर्शकों ने कप्तान श्रीमती बंसल एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->