दीपावली से पूर्व करें सभी सड़कों की सफाई, कही ना दिखाई दे धूल एवं कचरा: निगमायुक्त
ग्वालियर| निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों को निर्देषित किया कि दीपावली से पहले शहर की सभी प्रमुख सड़कों की सफाई सुनिष्चित करें। सड़क पर कही भी धूल कचरा नहीं मिलना चाहिए साथ ही नालियों की भी सफाई करें। इसके लिये वार्डवार विषेष टीम बनाये और प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की रैंडमली अटेंडेंस ले।
बैठक में निगमायुक्त चौधरी ने सबसे पहले पेंच वर्क कार्य की समीक्षा की तथा गारंटी पीरियड की सड़कों पर जारी पेंच वर्क कार्य की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जिन ठेकेदारों द्वारा अभी तक गारंटी पीरियड की सड़कों पर पेंचवर्क नहीं कराया गया है उन्हें नोटिस जारी कर पेंचवर्क का कार्य निगम कराये और उनके भुगतान से कटोत्रा करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये ब्लेक स्पोट के जानकारी ली जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 48 ब्लेक स्पोट शेष ही जिन्हें आगामी सप्ताह में साफ करा दिया जावेगा। निगमायुक्त चौधरी ने निर्देषित किया कि जिन बड़ी कॉलोनी एवं संस्थान में लम्बे समय से गंदगी है तो सम्बंधित से बात कर एक बार सफाई करा दें। साथ ही यह सुनिष्तिच करें कि डोर टू डोर कचरा गाड़ियां हर घर तक पहंुचे एवं निर्धारित स्थल पर ही गाड़ी खाली करें। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में डिपो प्रभारी एवं सहायक डिपो प्रभारी द्वारा लापरवाही करने पर नोटिस जारी करने के निर्देष दिये।
वहीं पार्क विभाग की समीक्षा करते हुए डिवाइडरों की साफ सफाई की जानकारी ली तथा उपायुक्त पार्क को निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभा में साफ होने वाले डिवाइडरों की जानकारी संबंधित अपर आयुक्त को दें और अपर आयुक्त डिवाइडर का निरीक्षण करें कि सही तरीके से साफ हुआ या नहीं । साथ ही समग्र ई केवायसी समीक्षा की। इसके साथ ही संबल में 7 दिवस से अधिक से 8 प्रकरण लंबित होने पर नोडल अधिकार अंकुर तोमर का वेतन रोकने निर्देश दिये इसके साथ ही भवन संनिर्माण में 17 प्रकरण लंबित होने पर नोडल अधिकारी सुरेष मालवीय का भी वेतन रोकने के निर्देश दिये इसके साथ ही जनकार्य विभाग से स्वीकृत कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, मुकेश बंसल, उत्तम जखेनिया, रजनीश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार उपस्थित रहे।